रायपुरछत्तीसगढ

पुरानी रंजिश को लेकर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर                                               
रायपुर,न्यूज़ धमाका:-  राजधानी में हफीजूद्दीन ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अफरोज बाग मौदहापारा में रहता है। 27 जून की रात्रि लगभग आठ बजे घर से अपने दोस्तों से मिलने के लिए रजबंधा मैदान गया था। जहां प्रार्थी अपने दोस्त शेरू तथा इरफान के साथ कल्लू गैरेज में बैठकर आपस में बातचीत कर रहा था, तभी रजबंधा मैदान मौदहापारा निवासी गफ्फार अपने साथी सानू, आसू तथा आलू के साथ वहां आकर पुरानी रंजिश के चलते हाथ में रखे तलवार से प्रार्थी की हत्या करने की नियत से प्रार्थी के सिर तथा दाहिने हाथ पर वार कर प्रार्थी को गहरी चोटें पहुंचाई। जिस पर गफ्फार, सानू, आसू एवं आलू के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 125/2022 धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकरियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके साथी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी गफ्फार एवं शेख शाह उर्फ सानू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग तलवार को जप्त कर कार्यवाही किया गया।
प्रकरण में संलिप्त अन्य दो आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी-

01.अब्दूल गफ्फार शेख पिता रज्जू शेख उम्र 49 साल निवासी नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान मौदहापारा रायपुर।
 
02. शेख शाहनबाज उर्फ सानू पिता शेख अनवर उर्फ छोटा अन्नू उम्र 25 साल निवासी नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान मौदहापारा रायपुर।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!