रायपुरछत्तीसगढ

महिला चेम्बर द्वारा एक्सपो-2022 का आयोजन

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर ने जानकारी दी कि महिला चेम्बर द्वारा एक्सपो-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस एक्सपो में सबको सामान्य लागत पर स्टाॅल दिये जायेंगे। 

यह एक लाइफस्टाइल एक्सपो है जिसमें हर तरह के स्टाॅल मौजूद रहेंगे। मानसून सीजन एवं त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए भी स्टाॅल रहेंगे जिसमें आम नागरिक सपरिवार आकर खरीदी का आनंद उठा सकते हैं यह एक्सपो 21 एवं 22 जुलाई 2022 को श्री रामस्वरूप निरंजनलाल धर्मशाला, व्ही.आई.पी.रोड, रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।  एक्सपो प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुला रहेगा यहां पर पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था और अच्छा माहौल होगा हर तरह के उत्पाद उचित दर पर उपलब्ध रहेंगे यदि कोई उद्यमी लघु उद्योग या कोई प्रोफेशनल एक्सपो-2022 में स्टाॅल लगाना चाहते हैं वे हमसे मो. नंबर- 94252-02086 एवं 93024-07300 पर संपर्क कर सकते हैं हम उनके लिये भी व्यवस्था कर सकते हैं इस एक्सपो में चेम्बर की ओर से दुर्ग भिलाई व दूसरे जिलों से भी एन्टरप्रेन्योर आयेंगे और स्टाॅल लगायेंगे। यहां पर पर विशेष उत्पाद देखने को मिलेगा जो कि आम बाजारों में नहीं मिलेंगे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!