रायपुरछत्तीसगढ

श्री नारायणा हॉस्पिटल में होंगे “50 निशुल्क ऑर्थोपेडिक आपरेशन”

संवाददाता:- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज़ धमाका:- ऑर्थोपेडिक के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ही नहीं वरन मध्य भारत में अब तक की सबसे बड़ी एवं अनूठी पहल का शुभारंभ 1 जुलाई 2022 को देवेंद्र नगर स्थित “श्री नारायणा हॉस्पिटल” में होने जा रहा है जिसमें 50 जरूरतमंद मरीजों के आर्थोपेडिक स्पाइन तथा ज्वाइंट रिप्लेसमेंट आपरेशन पूर्णतया निशुल्क होंगे, उनका रहना खाना-पीना और मेडिसिन आदि सभी सुविधाएंँ पूर्णत: निशुल्क होंगी जो छत्तीसगढ़ वासियों के लिए एक अनूठी उपलब्धि होगी, जिसमें देश के जाने माने एवं विख्यात ऑर्थोपेडिक स्पाइन एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन अपनी सेवाएं देने उपस्थित होंगे,इस आयोजन का शुभारंभ हमारे प्रांत के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कर कमलों द्वारा होगा, इसके साथ ही इसी दिन यहाँ पर 1,2 एवं 3 जुलाई को मध्य भारत की सबसे बड़ी “स्पाइन एवं ऑर्थोप्लास्टी कॉन्फ्रेंस” का शुभारंभ भी होने जा रहा है जिसमें उपस्थित सर्जन 1 एवं 2 जुलाई की विशेष ओपीडी में निशुल्क परामर्श एवं सर्जरी हेतु अपनी सेवाएं देंगे ।

इस निशुल्क ऑर्थोपेडिक कैंप में,टोटल नी रिप्लेसमेंट, टोटल हिप रिप्लेसमेंट, शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी, नी एवं शोल्डर आर्थ्रोस्कॉपी, एसीएल रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी, स्पाइनल सर्जरी, ज्वाइन्ट फ्यूशन, एंकल रिपेयर एवं सभी प्रकार के फ्रेक्चरों की सर्जरी तथा बच्चों एवं किशोरों में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन जैसे जटिल स्कोलियोसिस एवं रीढ़ की हड्डी के विकार, नए या पुराने फैक्चर, हड्डियों के कैंसर ( ओस्टियोसारकोमा),जन्मजात एवं वंशानुगत हड्डी रोगों के विकारों की सर्जरी, हिप(DDH) का डिस्प्लेशिया, फुट क्लब एवं सेरेब्रल पाल्सी(CP) आदि के ऑपरेशन पूर्णता निशुल्क होंगे, श्री नारायणा हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वय डॉ सुनील खेमका एवं डॉ मेघा खेमका ने बताया कि शासन द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ हमारे प्रांत के आम जनों को मिल रहा है,इसी तारतम्य में “श्री नारायणा हॉस्पिटल”अपने 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पहली बार 50 निशुल्क ऑर्थोपेडिक ऑपरेशन करने जा रहा है ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!