बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में दोस्त ने दोस्त को किया लहूलुहान, शराब पीने के दौरान उपजा विवाद

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर के ग्राम सरकंडा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दोस्त ने युवक के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। इससे लहूलुहान युवक ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाले जय यादव निजी संस्थान में काम करते हैं।

मंगलवार की दोपहर वे अपने दोस्त सन्नी साहू के साथ अशोकनगर की ओर गए थे। वहां पर दोनों बिजली आफिस के पास बैठकर शराब पीने लगे। नशा चढ़ने के बाद सन्नी उनसे गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने जय के सिर में शराब की बोतल फोड़ दी। इससे उनके सिर से खून बहने लगा।

खून देखकर सन्नी वहां से भाग निकला। लहूलुहान जय ने घटना की जानकारी अपने दोस्तों को देकर इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!