छत्तीसगढकवर्धा

ट्रक ड्राइवर के साथ नगदी व मोबाइल लूटकर मारी गोली

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर के साथ लूटपाट के बाद गोली मारने का मामला सामने आया है, घायल ट्रक ड्राइवर को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। ड्राइवर रायपुर से कानपुर सामान लेकर जा रहा था तभी चिल्फ़ीघाटी से 5 किमी पहले नागमोरी घाटी में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। अज्ञात आरोपियों के बारे में कोई जनाकारी नही लग पाई है। चिल्फ़ीघाटी थाना पुलिस घेराबंदी कर आरोपियों की पड़ताल कर रही है।
गम्भीर रूप से घायल ड्राइवर अरविंद सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। दरअसल उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिला के रहने वाले ड्राइवर अरविंद सिंह व खल्लासी (सहयोगी) दोनो ट्रक में सामान लेकर रायपुर से कानपुर जा रहे थे, तभी चिल्फी से 5 किमी पहले नागमोरी घाटी में चढ़ाव का फायदा उठाकर दो अज्ञात व्यक्ति जंगल की ओर से निकले व ट्रक को रूकवाकर पैसों की मांग की ड्राइवर की माने तो लुटेरों ने 4500 रूपये रखें थे उसे ले लिए व मोबाइल भी छीन लिया, अचनाक तभी एक व्यक्ति ने अपने ओएस रखे बंदूक से फायर कर दिया, गोली ड्राइवर अरविंद के कनपटी में लगी। जिससे अरविंद गम्भीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह से मामले की सूचना चिल्फ़ीघाटी पुलिस को दी, पुलिस घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराए है, वही पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है ऐसा में सभी मामलों को लेकर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!