छत्तीसगढरायपुर

राजधानी के लोगों को जल्द मिलेगी एक्सप्रेस वे की सौगात :- लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू,

संवाददाता सागर बत्रा रायपुर

साढ़े तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए 1517 करोड़ रूपए की लागत से 172 पुलः लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू,

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि रायपुर के लोगों को बहुत जल्द एक्सप्रेस वे की सौगात मिल जाएगी साहू ने कहा है कि एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे जनता के नाम लोकार्पित कर दिया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री साहू ने बताया है कि छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन वर्षों में 1517 करोड़ रूपए की लागत से कुल 172 पुलों का निर्माण कराया गया है। इनमें लगभग 548 करोड़ रूपए के 17 नग आर.ओ.बी.,आर.यू.बी और फ्लाई ओवर शामिल हैं साहू ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संकट के बाद भी निर्माण कार्य प्रभावित नहीं हुए और राज्य की जनता के आवागमन के सहूलियत के लिए लोक निर्माण विभाग लगातार काम कर रहा है आम लोगों को परेशानी ना हो इसलिए अब खराब सड़कों के पैच रिपेयर कराने की बजाए पूरी सड़क पर नया डामरीकरण कराया जा रहा है ताकि सड़कों की गुणवत्ता बनी रहे साहू ने कहा है कि प्रदेश में पहले सिंगल लेन की सड़कों की संख्या ज्यादा थी, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों के बाद अब ज्यादातर सिंगल लेन सड़कों को डबल लेन में बदल दिया गया है ताकि आवागमन में कहीं कोई समस्या ना रहे और नागरिकों को इससे लाभ मिले।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!