जांजगीरछत्तीसगढ

बिलासपुर से ड्रिल मशीन पहुँचा रेस्कयू स्थल, सुरंग की राह में बाधा बने चट्टान को काटा जाएगा

जांजगीरप-चाम्पा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ड्रिल मशीन से रेस्कयू स्थल तक पहुँचा है कुछ देर में नीचे ले जाया जाएगा। इससे ही सुरंग की राह में बाधा बने चट्टान को काटा जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. जांजगीर जिले के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरिद गांव में एक खुले बोरवेल में 10 साल का बच्चा गिर गया है.

राहुल साहू नामक इस बच्चे को बचाने के लिए पिछले करीब 65 घंटे से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. शासन-प्रशासन, पुलिस के साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बच्चे को बचाने में जुटी हुई है. जैसे-जैसे रेस्क्यू का समय बढ़ रहा है परिवार वालों की बेचैनी बढ़ रही है.

जारी है ऑपरेशन राहुल, देखें वीडियो राहुल साहू करीब 80 फीट गहरे बोरवेल में गिरा है. 52 से 54 घंटे तक करीब 60 फीट तक बोरवेल के पास पोकलेन, जेसीबी और ड्रील मशीन से खुदाई की गई. रविवार की रात को बोरवेल तक टनल बनाने का काम शुरू हुआ. ताकि राहुल को खुदाई की वजह से काई नुकसान न हो.

उम्मीद जताई जा रही थी कि रात में शुरू हुआ टनल निर्माण अल सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद सुबह राहुल को लेकर अच्छी खबर मिलेगी, लेकिन टनल बनाने के रास्ते में चट्टान बड़ी बाधा बन गया है. चट्टान के आगे सब मशीन फेल साबित हो रही है. इसके चलते टनल बनाने के काम भी धीमा हो गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!