रायपुरछत्तीसगढ

फिर रायपुर में खूनखराबा कट्टे से मिस्फायर हुई गोली, तो पेट में घुसा दिया चाकू, हालत गंभीर और 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ पुरानी रंजिश के कारण एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया है. जानकारी के अनुसार मामला रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र का है राजधानी के खमतराई स्थित जूटमिल के पास चाकूबाजी हुई है. पुरानी रंजिश में 3 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है. वीरेंद्र रात्रे के सिर पर देसी कट्टा टिकाया, लेकिन कट्टे से गोली नहीं चली, गोली कट्टे में ही अटक गई, जिससे आरोपियों ने पेट में चाकू से हमला किया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी जग्गा, भरत और सिद्धू नामक बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. वारदात के मुख्य आरोपी भरत समेत 2 आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल वीरेंद्र रात्रे की हालत नाजुक बताई जा रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!