रायपुरछत्तीसगढ

भाजपा ने निकाली प्रभात रैली, धर्मान्तरण के विरोध में सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी नेताओं ने रायपुर के प्रभात फेरी निकाली. बीजेपी का आरोप है कि राज्य सरकार ने धर्मांतरण मामले पर एकपक्षीय कार्रवाई की है

रायपुर न्यूज़ रैली को लेकर बीजेपी नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर शहर की जनता आक्रोशित है, इसलिए भूपेश सरकार के विरोध में आज शहर के सभी 70 वार्डों में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया है. प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों तक यह संदेश देना चाहते हैं कि किसी भी धर्म का अपमान ना करें और किसी का भी धर्म परिवर्तन ना करवाए उन्होंने कहा कि बीते दिनों बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने धर्म की रक्षा की तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, कुछ लोगों पर केस भी दर्ज है, लेकिन जो धर्मांतरण के कार्य में लिप्त है, जो दूसरों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं हुई. इन्ही वजहों से प्रदेश में धर्मांतरण बढ़ता चला जाएगा. प्रभात फेरी के माध्यम से भूपेश सरकार को चेतावनी देना चाहते है कि यदि ऐसी ही गतिविधियां रही तो शहर की जनता उनके खिलाफ आंदोलन करेगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!