सुकमाछत्तीसगढ

शादी में पहुंचे सीआरपीएफ के जवानों ने किया आदिवासियों संग डांस,सोशल मिडिया में वायरल वीडियो

सुकमा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में माहौल बदल रहा है और उस बदलते हुए माहौल की तस्वीर सामने आई है। दरअसल, कोबरा के अधिकारी एक ग्रामीण की शादी में पहुंचे और वहां स्थानीय डांस भी किया। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट किया।

सुकमा जिले का नक्सल प्रभावित गांव मिनपा जहां कैंप स्थापित है और वहां तैनात कोबरा 206 बटालियन के जवान इलाके में नक्सलियों की सुरक्षा के साथ-साथ ग्रामीणों की भी मदद करते हैं। वहीं ग्रामीण भी कैंप आ रहे हैं और जवानों से दोस्ताना व्यवहार कर रहे है। ग्रामीणों ने कोबरा अधिकारियों को एक शादी में आमंत्रित किया जिसके बाद कोबरा के अधिकारी सौरभ यादव व प्रशांत राय शादी में पहुंच और ग्रामीणों के साथ स्थानीय गाने पर डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!