मनोरंजन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी के घर में गूंजी किलकारियां

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- टीवी का सबसे पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन के किरदार से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी के घर नन्हा मेहमान आया है। दिशा ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके बिजनेस मैन पति मयूर पाडिया और उनके भाई मयूर वकानी ने दी।

दिशा वकानी के भाई मयूर यानि की तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के सुंदरलाल ने अपनी यह खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बात से बहुत खुशी हो रही है कि मैं एक बार फिर मामा बन गया हूं।’ वहीं पिछले कई दिनों से यह खबरें आ रही थी कि दिशा जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन के रुप में वापसी करने वाली है।

सुंदरलाल ने जाहिर की अपनी खुशी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सुंदरलाल का मजेदार रोल निभाने वाले मयूर वकानी जो कि असल जिंदगी में दिशा वकानी के भाई भी है। उन्होंने हाल ही में हुई बातचीत में बताया कि वे मामा बन गए है उन्होंने कहा कि ‘मुझे इस बात से बहुत खुशी है कि मैं दोबारा मामा बन गया हूं।

साल 2017 में दिशा ने एक बेटी को जन्म दिया था और अब वह एक बार फिर मां बन गई है और मैं एक बार फिर मामा बन गया। मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।’ साथ ही मयूर वकानी ने दिशा के तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में वापसी करने पर भी चुप्पी तोड़ी है।

दिशा की वापसी पर मयूर ने कही ये बात

मयूर वकानी ने दिशा की शो में वापसी पर कई खुलासे किए। उन्होंने इस बारें में बात करते हुए कहा कि ‘दिशा जरुर ही शो में वापसी करेंगी। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसमें दिशा ने लंबे समय तक काम किया है। उनके पास इस शो में न लौटने की कोई वजह ही नहीं है।

हम भी उस समय का इंतजार कर रहे है दिशा शो पर वापिस लौटेंगी और काम करना शुरु करेंगी।’ वहीं TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने भी दया बेन की वापसी पर कुछ समय पहले बातें की थी और उन्होंने कहा था कि ‘हमने हमारे शो में दयाबेन के किरदार को वापिस लाने का फैसला किया है। हमें नहीं मालूम की वे वापिस आना चाहेंगी या नहीं।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!