
भिलाई,न्यूज़ धमाका :- टाउनशिप में अवैध कब्जों से आवासों से बचाने के लिए अब कर्मचारी भी सुझाव देने लगे हैं। शुक्रवार को नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के साथ यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बैठक की।
इसमें टाउनशिप से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं यह भी कहा गया कि बीएसपी की खाली जमीन पर प्रबंधन दुकान बनवाए। इससे बीएसपी कर्मचारियों के बच्चों को रोजगार का अवसर मिलेगा वहीं अवैध कब्जा से भी राहत होगी।
बीएसपी कर्मचारियों के आवास संबंधित समस्याओं को लेकर स्टील एंप्लाइज यूनियन इंटक के प्रतिनिधिमंडल की बैठक मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन यूके झा के साथ हुई। इंटक यूनियन ने मांग रखी कि सेक्टर 6 एवं अन्य खाली जगह पर दुकान बनाकर 50 फीसद दुकानों को बीएसपी कर्मचारियों के बेरोजगार बच्चों के लिए आवंटन में आरक्षित किया जाए।
जहां पर भी दुकान आवंटित करते हैं वहां बीएसपी कर्मचारियों के लिए 50 फीसद आरक्षित किया जाए। बारिश के पूर्व आवासों की टारफेल्टिंग,
भिलाई क्लब एवं स्टील क्लब में अधिकारियों की तर्ज पर कर्मचारियों को भी सदस्यता, सेक्टर 8 हायर सेकेंडरी स्कूल को मंगल भवन बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने,
सेक्टर 6 के गेस्ट हाउस को कर्मचारियों के मांगलिक कार्य के लिए उपलब्ध कराने, 6 50 वर्ग फीट के आवासों को, जल्द लाइसेंस की प्रक्रिया में लाने, 1200वर्ग फीट तक के आवास को डीग्रेट कर कर्मचारियों को आवंटित करने का भी सुझाव दिया गया। सेक्टर-6 एवं सेक्टर-9 में कर्मचारियों के बच्चों के लिए बन रहे माडल स्कूल की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की गई।
बीडब्ल्यू सीसीएस की दुकानों एवं आवासों को बीएसपी के कब्जे में लेकर लोगों को आवंटित करने, 400 वर्ग फीट के दो आवासों को जोड़कर एक आवास बनाने मांग की गई। पंप हाउस एवं मेंटेनेंस आफिस में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की भी मांग की गई।
मुख्य महाप्रबंधक नगर प्रशासन यूके झा ने अधिकतर मांग पर सहमति जताते हुए प्रक्रिया प्रारंभ करने व कुछ मांगों को उच्च प्रबंधन से चर्चा कर पूर्ण करने की बात कही।बैठक में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक संजय शर्मा, महाप्रबंधक के सी त्रिपाठी, इंटक की ओर से कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष कर, महासचिव एसके बघेल, अतिरिक्त महासचिव संजय साहू, उप महासचिव विपिन बिहारी मिश्रा, वरिष्ठ सचिव रविंद्र नाथ सचिव राम मूर्ति उपस्थित थे।
