
संवाददाता :-सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी की नेतृत्व में टीम कैट ने डुमरतराई फुटवियर मार्केट के व्यापारियों को उधम आधार पंजीकरण से व्यापारियों को होनें वाले लाभों से अवगत कराया
कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी एवं कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द जैन ने बताया कि टीम कैट ने व्यापारियों को उधम आधार पंजीकरण से व्यापारियों को होने वाले लाभों की जानकारी देने हेतु डुमरतराई फुटवियर मार्केट के व्यापारियों से मुलाकात किया दोनों व्यापारी नेताओ ने कहा उद्यम आधार पंजीयन से व्यापारी एमएसएमई श्रेणी के अंतर्गत आएंगे और प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के आधार पर दिए
जाने वाले ऋण को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आसानी से प्राप्त ने कहा कि उद्यम आधार से पंजीकृत व्यापारियों को बैंकों कम ब्याज दर पर प्राथमिकता मे बिना गांरटी के कर्ज दिया जायेगा विदेश में ट्रेड एक्सपों के लिए वित्तीय सहायता इसके अलावा अब व्यापारियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के कई अन्य लाभों को भी प्राप्त किया जा सकेगा
जिनका लाभ एमएसएमई श्रेणी के व्यापारी अभी उठा रहे हैं जिससे वर्तमान में आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है व्यापारियों से मुलाकात में टीम कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे :- नितेश कुमार अग्रवाल (अध्यक्ष,रायपुर होलसेल फुटवियर एसोसियेशन) जितेन्द्र दोशी सुरिन्दर सिंह एवं अन्य व्यापारीगण आदि ।
