रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में कारोबारी से 50 लाख लूटने करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-राजधानी के माना थाना क्षेत्र के देवपुरी में हुई 50 लाख की लूट मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पुलिस ने लूटी गई रकम को भी जब्त कर लिया है। साथ ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लूटी हुई रकम में 5-6 लाख रुपये जब्त किया गया है।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल इस पूरे मामले का खुलासा आज दोपहर 3 बजे कर इसकी जानकारी मीडिया को देंगे। दरसअल ये पूरी घटना सोमवार (16 मई) की है। पीड़ित नरेंद्र खेत्रपाल की माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित अनाज होलसेल मार्केट में थोक अनाज की दुकान है। कारोबारी नरेंद्र को सोमवार को बैंक में 50 लाख जमा करने थे।

रुपये लेकर नरेंद्र दुकान सुबह आया हुआ था, लेकिन बैंक की सरकारी छुट्टी होने के चलते वो इन रुपयों को जमा नहीं कर पाया था। रात में दुकान बंद कर अपनी स्कूटी में 50 लाख नगदी लेकर घर निकला हुआ था। इतने में रात 9 बजे के करीब देवपुरी पेट्रोल पंप स्थित मिंटू पब्लिक स्कूल के पास तीन बाइक में छह लड़के पीछे से आये और उसकी स्कूटी को जानबूझकर टक्कर मारे।

इसके बाद बाइक सवार बीच रास्ते मे उसे रुकवाकर गाली गलौज करते हुए डंडे से बेदम पीटने लगे। कारोबारों खून से लथपथ जब जमीन पर गिर पड़ा तो लुटेरे स्कूटी में रखे नगदी से भरा बैग लूटकर पचपेड़ी नाका की ओर भाग निकले।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!