रायपुरछत्तीसगढ

आज प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा,गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार,रायपुर में होगी अधिकतम तापमान बढ़ोतरी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदल हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते है।

साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना बनी है। राजधानी समेत प्रदेश भर में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए थे, जिससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजनांदगांव के अधिकतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

यहां का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को भले ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार है लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!