दुर्गछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पदाधिकारियों ने उनके निवास में मुलाकात कर भेंट स्वरूप प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित,सेन समाज ने रखी मांगे

पाटन,न्यूज़ धमाका :-सर्व सेन नाई समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में मुलाकात कर भेंट स्वरूप प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए खुशी जाहिर की।

सर्वसेन नाई समाज के प्रतिनिधित्व मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्ना मांगों को रखा।

जिसमें पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सेन समाज के लिए बनाए गए केशकला बोर्ड के गठन, सेन समाज लोगों को प्रशिक्षण के लिए जमीन देने, ट्रेडमेन भर्ती में केवल सेन समाज के लोगों को प्राथमिकता देने, वैश्विक महामारी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित सेन समाज के लोग पीड़ित हुए उन्हें मुआवजा राशि देने की मांग रखी।

जिला व ब्लाक मुख्यालय में सेन समाज को भवन निर्माण के लिए जमीन देने, गांव गंवई में कार्यरत सेन समाज के लोगों को जेवर स्वरूप मिलने वाले धान को समर्थन मूल्य में खरीदने, गांव में सेन चौरा निर्माण, सेन चौक निर्माण सहित विभिन्ना मुद्दों को ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रांतीय सदस्य लक्ष्मी नारायण सेन के नेतृत्व में, दुर्ग जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सेन, पाटन ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन सेन, छालीवुड अभिनेत्री काजल श्रीवास, गौतम सेन, विकास सेन, विधा सेन, रूद्र कुमार सेन, प्यारेलाल सेन, कमल नारायण आदि थे।

सेन समाज के सामाजिक बंधु गांव गंवई का कार्य करते हैं। लेकिन उन्हें बहुत से कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनो मे अत्यधिक तकलीफ होती है, जिसके लिए ठहराव होने के लिए गांव में सेन चौरा बनाने की महत्वपूर्ण मांग रखी गई।

सेन समाज को भवन, प्रशिक्षण के लिए जमीन की मांग

सेन समाज का मुख्य व्यवसाय गंवई व सैलून है। जिसके लिए भावी पीढ़ी को सिखाने के लिए प्रशिक्षण शाला के लिए जमीन की मांग की गई। वहीं समाज को सामाजिक गतिविधियों के लिए जिला व ब्लाक स्तर पर भी जमीन देने की बात कही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!