मनोरंजन

फिल्म धाकड़ के पहले गाने का ‘शी इज ऑन फायर’टीजर रिलीज,हाॅट अंदाज में दिखीं कंगना आने

मनोरन्जन,न्यूज़ धमाका :- कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ के साथ बड़े पर्दे पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है और फैंस को कंगना का स्पाई एजेंट के किरदार रे रूप में काफी पसंद आ रही हैं। 5 मई फिल्म को फिल्म का नया गाना ‘शी इज ऑन फायर’ आने वाला है।

इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर गाने का टीजर शेयर करके दी है। वहीं कुछ समय पहले धाकड़ के ट्रेलर इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने कई सवालों के बेबाक जवाब दिए जो सुर्खियों में भी रहे। इस बीच फिल्म धाकड़ के पहले गाने को लेकर एक अपडेट सामने आई है। जिसमें कंगना का हॉट अंदाज नजर आ रहा है। वहीं अर्जुन रामपाल भी काफी कूल दिख रहे हैं।

कंगना ने शेयर किया टीजर

कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने की एक झलक फैंस को दिखाई है और इसका वीडियो शेयर भी किया है। धाकड़ के इस सॉन्ग का नाम ‘शी इज ऑन फायर’ है। खास बात यह है कि इस गाने को बादशाह ने गाया है। फिल्म में कंगना के किरदार अग्नि की पावर को गाने में दिखाया गया है और लग रहा है कि वह किसी मिशन पर हैं।

‘शी इज ऑन फायर’ का टीजर देखने में भी दमदार दिख रहा है और यकीकन यह एक बड़ी ऑडियंस को टारगेट करेगा। इस गाने को रैपर बादशाह ने खुद लिखा और कंपोज किया है। बादशाह के साथ निकिता गांधी ने भी इसे गाया है। हितेन कुमार ने इसका म्यूजिक दिया है।

20 मई को रिलीज होगी धाकड़

कंगना की यह फिल्म धाकड़ 20 मई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल, दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को रजनीश राजी घई ने निर्देशित किया है, जिसमें कंगना एक स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। धाकड़ में कंगना रनौत जोरदार एक्शन करती नजर आएंगी और ट्रेलर में भी इसकी झलक देखने को मिली है। कई सोशल मीडिया यूजर्स कंगना के कैरेक्टर को ब्लैक विडो से भी कंपेयर कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!