देश

तेज आंधी के बाद बारिश को लेकर भी मौसम विभाग का अलर्ट,कई राज्यों में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग,न्यूज़ धमाका :-भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि देश के सभी हिस्सों से लू की स्थिति कम हो गई है, जिसके परिणामस्वरूप राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के किसी भी हिस्से में लू की संभावना नहीं है।

आईएमडी ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की भविष्यवाणी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और शुक्रवार से राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

दिल्ली में हल्की बारिश

भीषण गर्मी के बाद दिल्लीवासियों को बुधवार को उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिल्ली में रात 9 बजे के बाद तापमान 25 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक पालम में लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं। आईएमडी ने गुरुवार को गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि तेज आंधी के बाद बारिश के कारण ओडिशा में लोगों ने भीषण गर्मी से राहत ली है। ओडिशा में में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। कटक, कोरापुट और पुरी जिलों के कुछ इलाकों में 24 घंटे के दौरान सुबह साढ़े 8 बजे तक भारी बारिश हुई।

तेलंगाना में बारिश ने दी गर्मी से राहत

तेलंगाना में भी कई जिलों में बुधवार को बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD ने तेलंगाना की अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा है कि मंचेरियल, जगतियाल, यादाद्री-भोंगिर, मेडचल-मल्काजगिरी और अन्य जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि आज सुबह राज्य में कई स्थानों पर बारिश हुई। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट रहेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!