इंदौरमध्यप्रदेश

आयशर की दो इलेक्ट्रिक बस और एक ट्रक के बारे में जानकारी लेने के लिए मौजूद रहे बड़ी संख्या में दर्शक

 इंदौर,न्यूज़ धमाका :-आटो शो के पहले दिन गुरुवार को युवा बढ़ी संख्या में पहुंचे। ज्यादातर का ध्यान जगुआर, पार्शे, आडी, मर्सिडिज, लैंडरोवर कारों पर रही। सबसे चर्चित कार आडी की एसयूवी ई ट्रान है। 1.19 करोड़ रुपये की कार इलेक्ट्रिक है। इसके साथ ही आयशर की दो इलेक्ट्रिक बस और एक ट्रक के बारे में जानकारी लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।

आयशर ने पहली बार पीथमपुर बनी अपनी एक इलेक्ट्रिक कार को भी प्रदर्शित किया है। आटो शो में मौजूद ई- ट्रान आडी कार में कई खासियत है। कार 100 किलोमीटर की गति मात्र 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है। 240 प्रति घंटे की रफ्तार से कार को 40 मिनट के सिंगल चार्ज पर करीब 400 किलोमीटर चलाया जा सकता है। आटो शो में 100 से ज्यादा कंपनियां अपनी हाल ही में लांच हुई कार प्रदर्शित कर रही है। 150 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं जिसमें वाहनों के पुर्जे, ई- साइकिल और इलेक्ट्रिक कार का उद्योग शुरू करने में लगने वाले उपकरण उपलब्ध कराने वाली कंपनियां भी आई हुई है।

युवाओं ने बेच दी 800 ई- साइकल

आटो शो में मौजूद एसजीएसआइटीएस से पासआउट होने वाले युवाओं ने पीथमपुर में ई- साइकल का प्लांट शुरू किया है। इसमें करीब पांच करोड़ की लागत आई है। स्टार्टअप के अश्विन धनोतिया और गौरव पालीवाल ने बताया कि अब तक 800 ई- साइकल बेच चुके हैं और हमारे पास हर महीने 500 ई- साइकिल बनाने की क्षमता का प्लांट है। बिजली बाइक नाम के स्टार्टअप के स्टाल पर पुराने दो पहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन बनाकर रखा गया है। यहां कई लोग अपने पुराने वाहन को इलेक्ट्रिक कराने के लिए पूरी प्रक्रिया को समझना चाह रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!