भोपालमध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित, 12वीं की मेरिट लिस्‍ट में 153 बच्‍चों में 93 छात्राएं, दसवी में भी बेटियों ने मारी बाजी

भाेपाल,न्यूज़ धमाका:-स्कूल शिक्षा और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भवन में पहुंचकर दाेपहर एक बजे सिंगल क्लिक के माध्यम से कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इसमें 12 वीं कक्षा का परिणाम 72.72 प्रतिशत रहा है, जबकि दसवीं का परिणाम 59.54 फीसद रहा है।

कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 6 लाख 97 हजार 880 परीक्षार्थी शामिल थे। नियमित परीक्षार्थी 6 लाख 29 हजार 381 और स्वाध्यायी परीक्षार्थी 68 हजार 499 थे। 72.72 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी पास हुए, जबकि 32.90 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 10 लाख 29 हजार 698 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। नियमित परीक्षार्थी 9 लाख 31 हजार 860 और स्वाध्यायी परीक्षार्थी 97 हजार 838 थे। 59.54 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी उत्तीर्ण और 19.49 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

छात्राओं ने बाजी मारीः 

12 वीं बाेर्ड परीक्षा में नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.94 एवं नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.64 रहा है। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 70.92 प्रतिशत और अशासकीय विद्यालयों का 76.30 प्रतिशत रहा है। प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। प्रावीण्य सूची में इस वर्ष भी छात्राओं ने बाजी मारी है। सर्वाधिक पास प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 प्रतिशत रहा है और द्वितीय दमोह का 89.18 प्रतिशत रहा है। वहीं 10 वीं में नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 56.84 और नियमित छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 62.47 रहा। शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल 55.40 प्रतिशत एवं अशासकीय विद्यालयों का 69.48 प्रतिशत रहा है। प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। सर्वाधिक पास प्रतिशत जिला दमोह 83.80 प्रतिशत और द्वितीय जिला अलीराजपुर का 82.44 प्रतिशत रहा है।

12वीं की पूरक परीक्षा 20 जून कोः 

कक्षा 12वीं में इस वर्ष 96751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है। पूरक परीक्षा दिनांक 20 जून 2022 को ली जाएगी। कुल 1 लाख 19 हजार 851 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है। वहीं इस वर्ष कक्षा 10 वीं में 99 हजार 710 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता प्राप्त हुई है। पूरक परीक्षा दिनांक 21 जून 2022 से 30 जून 2022 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं में कुल 3 लाख 55 हजार 371 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण घोषित किए गए है।

रूक जाना नहीं याेजनाः 

परीक्षा में असफल रहे छात्रों के लिए मप्र राज्य ओपन बोर्ड से “रूक जाना नहीं” योजना के अंतर्गत केवल अनुत्तीर्ण विषयों की परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर उपलब्ध है। मंडल की हेल्प लाईन सेवा के माध्यम से परीक्षार्थी किसी भी प्रकार की अकादमिक अथवा मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002330175 अथवा 2570248, 2570258 पर सम्पर्क कर सकते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!