दुर्गछत्तीसगढ

पुलगांव और करहीडीह वार्ड के रहवासियों को करीब 22 साल बाद नसीब हुआ नल का पानी

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-शिवनाथ नदी के किनारे बसे पुलगांव वार्ड में सालों से पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। इसी तरह से फटरीपार के अंतिम छोर मे बसे वार्ड करहीडीह के रहवासी भी बोर व हैंडपंप के पानी पर आश्रित रहे। अमृत मिशन योजना शुरू होने के बाद इन वार्ड के रहवासियों को करीब 22 साल बाद नल का पानी नसीब हुआ। इन वार्डों में अब नई पानी टंकी से पानी सप्लाई शुरू हो गई है।

दुर्ग निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई 150 करोड़ रुपये की अमृत मिशन का योजना का पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के साथ निगम प्रशासन द्वारा योजना के तहत बनाई गई पानी टंकियों में से एक-एक कर पानी की सप्लाई शुरू की जा रही है। वर्ष 2000 में दुर्ग निगम की सीमाओं का विस्तार करते हुए छह नए वार्डों को नगर निगम में शामिल किया था। जिसमें पुलगांव और करहीडीह वार्ड भी शामिल है। पुलगांव की आबादी छह हजार और करहीडीह की करीब तीन हजार है।

बोर और तालाब पर आश्रितः छह हजार आबादी वाला पुलगांव वार्ड शिवनाथ किनारे के बसा हुआ है। वार्ड में पेयजल आपूर्ति के लिए तीन बोर छह हैंडपंप के माध्मय से व्यवस्था बनाई गई थी। यहां दो तालाब भी है जो गर्मी के दिनों में सूख जाता है। हर साल गर्मी के दिनों में इस वार्ड में पेयजल को लेकर दिक्कत बनी रहती है। निगम प्रशासन द्वारा टैंकर के माध्यम से पानी सप्लाई कर व्यवस्था बनाई जाती रही है।

वार्ड के रहवासी लंबे समय से पेयजल की व्यवस्था बनाने की मांग कर रहे थे। वार्ड के पूर्व पार्षद सुरेंद्र राजपूत सामान्य सभा की बैठक में भी यह मामला उठाते रहे हैं। अमृत मिशन योजना के तहत यहां पानी सप्लाई के लिए निगम प्रशासन द्वारा एक नई पानी टंकी का निर्माण किया गया और वार्ड के आधे क्षेत्रों में पानी सप्लाई की व्यवस्था बनाने पाइप लाइन भी बिछाई गई।

निगम के जलगृह विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में वार्ड के शीतला पारा,रामनगर और बजरंग पारा के कुछ क्षेत्रों में पानी सप्लाई नई टंकी के माध्यम से की जा रही है। इस व्यवस्था से वार्ड की करीब ढाई हजार आबादी को नल के माध्यम से पानी मिल रहा है। वार्ड के पुरानी बस्ती सहित कुछ और इलाकों में पानी सप्लाई के लिए आने वाले दिनों में व्यवस्था बनाई जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!