रायपुर

रायपुर शहर की सफाई खुद के सेहत और गांव की अति आवश्यक सुंदरता, महापौर और सभापति बाते डस्टबिन

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में डस्टबीन बटने का अभियान चलाया गया। सफाई खुद के सेहत के लिए और शहर-गांव की सुंदरता के लिए अति आवश्यक है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए महापौर एजाज़ ढेबर,सभापति प्रमोद दुबे समेत अन्य जनप्रतिनिधि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।

महापौर एजाज़ ढेबर ने सभापति प्रमोद दुबे, एमआइसी सदस्य अजीत कुकरेजा, सुंदर जोगी, आकाश तिवारी, कामरान अंसारी, बंटी होरा के साथ तेलीबांधा तालाब के समीप स्थित चौपाटी में सभी स्ट्रीट वेंडर्स (ठेले-गुमठी वालों) को 100 डस्टबीन का वितरण निश्शुल्क किया।इस दौरान महापौर ने सभी स्ट्रीट वेंडर्स से अपील किया कि ना ही खुद गंदगी करने और ना किसी को करने दे।

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर महापौर एजाज़ ढेबर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं और रायपुर को नंबर वन शहर बनाने लगातार प्रयास कर रहे हैं।पिछले सर्वेक्षण में रायपुर को पूरे देश में छठवां स्थान मिला था, उसके बाद से लगातार हो रहे प्रयासों से रायपुर की रैंकिंग में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

सर्वेक्षण कर लौटे दिल्ली के अफसर, निगम प्रशासन को भनक तक नहीं

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी में जुटे नगर निगम प्रशासन को भनक भी नहींं लगी और दिल्ली से आई केंद्रीय टीम राजधानी रायपुर में सर्वे करके वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि बिलासपुर में पिछले हफ्ते सर्वे करने पहुंची केंद्रीय टीम के कुछ सदस्य यहां बिना किसी को जानकारी दिए आए और दो दिन तक गुपचुप तरीके से सर्वे किया।

टीम ने शहर के मुख्य स्थानों का फोटोग्राफ लेने के साथ बाजार क्षेत्र में घूमकर सौ से दो सौ मीटर के बीच डस्टबिन रखने की सुविधा का निरीक्षण भी किया। यहीं नहीं दिन में दो बार झाड़ू लगता है या नहींं इसकी भी पड़ताल की। टीम ने पंडरी, मालवीय रोड,सदरबाजार, एमजी रोड, स्टेशन रोड का जाएजा लिया है। निगम के अफसरों ने बताया कि अगला सर्वे इसी हफ्ते करने के लिए फिर से केेंद्रीय टीम यहां आएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!