रायपुरछत्तीसगढ

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में 16 अप्रैल से शुरू होंगी आनलाइन परीक्षाएं,एक लाख 84 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में 16 अप्रैल से आनलाइन परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए कालेजों में सारी तैयारियां कर ली गई हैं। रविवि प्रबंधन ने बताया कि मुख्य परीक्षा में करीब एक लाख 84 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी आनलाइन (ब्लैंडेड मोड) पर परीक्षाएं ली जा रही हैं। समय सारिणी कालेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

करीब एक लाख 84 हजार विद्यार्थी देंगे आनलाइन परीक्षा

कालेजों के माध्यम से छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित कर दी गई हैं। सुबह आठ से 11 बजे तक परीक्षाएं आयोजित होंगी। छात्रों को विवि की वेबसाइट, ईमेल व वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सुबह सात बजे तक प्रश्नपत्र मिलेंगे। परीक्षा के दिन ही उत्तर पुस्तिका जमा करना अनिवार्य है। उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए विद्यार्थियों को दोपहर तीन बजे तक का समय दिया गया है। समय पर जो छात्र उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर पाएंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा। विश्वविद्यालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

आनलाइन परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी हैं। विद्यार्थी ध्यान रखें जिस दिन परीक्षा देंगे, उसी दिन उत्तर पुस्तिका जमा करना अनिवार्य है। ऐसा न करने वाले परीक्षार्थी अनुपस्थित माने जाएंगे। -डाक्टर गिरीशकांत पांडेय, कुलसचिव, रविवि

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!