इंदौरमध्यप्रदेश

गुड फ्राइडे पर इंदौर में ईसाई समाज ने निकाली क्रूस यात्रा, गिरजा घरों में हुई आराधना

इंदौर,न्यूज़ धमाका:- ईसाई समाज ने प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाकर प्राणदंड देने के दिन गुड फ्राइडे को शहर के गिरजाघरों में क्रूस मार्ग आराधना की। पलासिया स्थित माता मरियम ग्रोटो पर पवित्र क्रूस आराधना सुबह 9 बजे की गई। वहीं होली स्पिरिट चर्च पालदा में दोपहर में क्रूस यात्रा निकाली गई।

इधर ईसाई समाज ने दुखभोग सप्ताह में पवित्र गुरुवार के दिन गिरजाघरों में पवित्र मिस्सा की। इस मौके पर प्रभु यीशु के 12 शिष्यों के प्रतीक स्वरूप 12 लोगों के पैर धोए गए। विभिन्न धार्मिक विधियां हुईं। रेड चर्च में पल्ली पुरोहित फादर थामस मैथ्यू की अगुवाई और अन्य पुरोहितों की सहभागिता में पवित्र गुरुवार की विधियां हुईं।

उन्होंने कहा कि आज की धार्मिक विधि द्वारा प्रभु यीशु ने अपने शिष्यों के पैर धोकर हमें विनम्र बनने का संदेश दिया था। हमें उस संदेश को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारना है। क्रिश्चियन मीडिया फोरम के बीए अलवारिस ने बताया कि कैथोलिक ईसाई समाज में पवित्र गुरुवार का विशेष महत्व है। इस मौके पर दो प्रमुख धार्मिक विधियों को याद करते हुए प्रार्थनाएं की गईं।

पवित्र गुरुवार को ही प्रभु यीशु ने अपने 12 शिष्यों के साथ अंतिम भोज किया था। दूसरी धार्मिक विधि के अनुसार प्रभु यीशु ने सेवा भाव एवं विनम्रता का उदाहरण देते हुए अपने शिष्यों के पैर धोए थे। इसी की याद में विश्व कैथोलिक कलीसिया में ये विधियां की जाती हैं। नंदानगर स्थित सेंट जोसफ चर्च में बाइबिल पाठ किया गया। प्रवक्ता शर्मन विंसेंट फ्रांसिस ने बताया कि 12 शिष्यों के पैर धोए गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!