अंबिकापुरछत्तीसगढ

विभाग द्वारा आपातकालीन सेवाएं सुरक्षा सप्ताह का किया शुभारम्भ

सूरजपुर,न्यूज़ धमाका :- नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 14 अप्रैल को संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर में अग्निशमन कार्य करते हुए शहीद हुए जवानों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता द्वारा कलेक्टोरेट परिसर से अग्निशमन के वाहन एवं जवानों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर होते हुए डुंडरा चौक, भैयाथान मार्ग तक गई। इसका उद्देश्य आग की घटना से बचाव के संबंध में जन जागरूकता अभयिान व फायर घटनाओं पर संपर्क 101, 112, जिला फायर कंट्रोल रूम नंबर 07775-266118 की जानकारी देना व प्रचार प्रसार करना है।

जिला अग्निशमन अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि 15 मई को न्यू बस स्टैंड सूरजपुर में आग से बचाव संबंधी जागरूकता माक ड्रिल, 16 मई को बस स्टैंड बिश्रामपुर आग से बचाव संबंधी जन जागरूकता व माक ड्रिल, 17 मई को भैयाथान बस स्टैंड में आग से बचाव संबंधी जागरूकता व प्रचार-प्रसार, 18 मई को सरस्वती शिशु मंदिर सूरजपुर में छात्र-छात्राओं के समक्ष आग से बचाव संबंधी माक ड्रिल किया जाएगा।

19 मई को बालक स्कूल सूरजपुर में छात्रों के समक्ष माक ड्रिल किया जाएगा। 20 मई को जिला अस्पताल में आग से बचाव संबंधी माक ड्रिल व कार्यालय नगर सेना अग्निशमन सेवा स्थान पर्री सूरजपुर में अग्निशमन जवानों को प्रोत्साहन व समापन कार्यक्रम होगा। रैली में जिला अग्निशमन अधिकारी संजय कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक राकेश पांडे, नायक गोपाल प्रसाद, नायक बीरबल गुप्ता, देवकुमार राजवाड़े, छेलाल राजवाड़े, सन्तोष शर्मा, राहुल साहू शामिल हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!