
रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ में अब कांग्रेस की नजर उन बूथों पर है, जहां 25 से कम सदस्य बने हैं। प्रदेश संगठन ने 25 से कम सदस्य वाले बूथ को निष्क्रिय बूथ की श्रेणी में रखा है। यहां अलग से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस के केंद्रीय संगठन ने 15 अप्रैल तक डिजिटल सदस्यता अभियान का समय बढ़ा दिया है। अभियान के मोर्चे पर उतरी कांग्रेस अब कमजोर बूथ को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

प्रदेश संगठन ने 25 से कम सदस्य वाले बूथ को किया निष्क्रिय रखा बूथ की श्रेणी में
कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में 16 लाख सदस्य बनाने का रिकार्ड कायम किया है। अगले दस दिनों में कांग्रेस निष्क्रिय बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य लेकर काम करेगी। कांग्रेस के सदस्यता अभियान में करीब एक हजार बूथ पर 25 से कम सदस्य बनेडिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी अमरजीत चावला ने बताया कि बस्तर और सरगुजा में सदस्यता को बढ़ाने की दिशा में काम शुरू किया गया है।
आदिवासी इलाकों में गांव-गांव तक सदस्यता अभियान को पहुंचाना है। चावला ने कहा कि दूरस्थ, वनांचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सदस्यता में दिक्कत आ रही है। 15 अप्रैल तक प्रदेश के सभी 23 हजार 737 बूथ में 100 फीसद सदस्यता का लक्ष्य तय किया गया है।
