
रायपुर,न्यूज़ धमाका:- रायपुर जिला प्रशासन ने राजधानी के गुढ़ियारी और टिकरापारा की राशन दुकानों का चयन किया है। इन दुकानों में सप्लाई का काम एचपीसीएल कंपनी करेगी। सिलिंडर का मूल्य, राशन व्यापारी का कमीशन भी यही कंपनी तय करेगी। इसके साथ ही इन दुकानों से राशन का वितरण भी पूर्व की भांति होता रहेगा। अगर आप बीपीएल कार्ड धारक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, बीपीएल कार्ड धारक अब राशन दुकानों से गैस सिलिंडर ले सकते हैं। पांच-पांच किलो वाले गैस सिलिंडर के वितरण के लिए
इस योजना से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
खाद्य नियंत्रक तरुण राठौर ने कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। पैसों के अभाव के कारण जो लोग साढ़े 14 किलो वाला सिलिंडर नहीं खरीद पाते हैं, वो यहां से छोटा सिलिंडर ले सकते हैं।
एक ही सिलिंडर मिलेगा
राशन दुकानों से पांच-पांच किलो के सिलिंडर बीपीएल कार्डधारकों को ही मिलेगा। योजना के अनुसार, एक कार्डधारक को महीने में पांच किलो का एक ही सिलिंडर मिलेगा।
कल तक ले सकते है राशन
मार्च महीने से रायपुर जिले के राशन दुकानों में ई-पास के माध्यम से खाद्यान्ना वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ई-पास मशीनों में चोरी की आशंका बहुत कम है। बताया जा रहा है कि ऐसे राशन कार्डधारी जो पिछले महीने नामिनी अपडेट नहीं करवाने या सर्वर डाउन होने के कारण अपना राशन नहीं ले पाए है। ऐसे राशन कार्डधारी सात अप्रैल, गुरुवार तक मार्च महीने का राशन ले सकते है।
