रायपुरछत्तीसगढ

पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्सुक दिखे पत्रकारिता के विद्यार्थी

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- प्रधानमंत्री मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का लाइव प्रसारण कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भी हुआ। इस अवसर पर पीएम मोदी को सुनने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उत्सुक दिखाई दिए। इस दौरान पीएम मोदी ने न सिर्फ विद्यार्थियों को बल्कि उनके पालकों को भी पढ़ाई व एग्जाम से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बारीकियों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को तनावमुक्त रहते हुए बिना घबराए परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र दिया।
विद्यार्थियों के मन में पढ़ाई, सिलेबस और परीक्षा की तैयारी को लेकर अनेक तरह के प्रश्न होते हैं, जिनका जवाब आज उन्होंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से जाना। पीएम ने विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों की भूमिका के बारे में भी अवगत कराया। यह कार्यक्रम पत्रकारिता के विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक रहा।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा, कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर, समाजसेवी जी.पी. जोशी (गंगा भैया), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी, पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष पंकज नयन पाण्डेय, सह प्राध्यापक शैलेन्द्र खंडेलवाल, प्राध्यापक डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. राजेन्द्र मोहंती, पुस्तकालय विभाग प्रमुख डॉ. नीति ताम्रकार, अतिथि प्राध्यापक काजल मिश्रा, अमित चौहान, चंद्रेश चौधरी, सुप्रिया कुमारी, कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!