छत्तीसगढरायपुर

कुछ माह पूर्व दिसम्बर 2021 में विद्युतीय दुर्घटना में मृत्यु हुए भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन के परिवार को पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने 4.00 लाख रूपये की मुआवजा राशि दिलाई

रायपुर :- रायपुर के पश्चिम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत कुछ माह पूर्व दिसम्बर 2021 में भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन ग्राम परसदा (डंगनिया) थाना व तहसील गुण्डरदेही जिला बालोद का निवासी अपने किसी पारिवारिक सदस्य के घर रायपुर आया हुआ था। नगर संभाग उत्तर के गुढ़ियारी जोन अंतर्गत कुकरी तालाब के पास विद्युतीय तार के चपेट में आने से भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन की दुर्घटनावश मृत्यु 11 दिसम्बर 2021 को हुई थी। इस आम नागरिक की मृत्यु की सूचना जब विधायक विकास उपाध्याय को मिली तब उन्होंने गहरा शोक जताया एवं शीघ्र ही मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने हेतु गुढ़ियारी बिजली ऑफिस के अधिकारी को निर्देशित किया उसी मुआवजे की पूर्ण राशि चेक के माध्यम से 4.00 लाख रूपये मृतक की माता चित्ररेखा मनहरे को आज दिनांक 01 अप्रैल 2022 को संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया मृतक भूपेन्द्र मनहरे उर्फ गुलशन के परिवार ने विधायक विकास उपाध्याय एवं गुढ़ियारी बिजली ऑफिस के अधिकारी का आभार व्यक्त किया ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!