रायगढ़छत्तीसगढ

तेज तर्रार कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की जहर सेवन करने से हुई मौत  

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- नगर निगम की तेज तर्रार कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा की मौत जहर सेवन उपचार के दौरान हो गई। संजना द्वारा जहर खाने की जानकारी होने पर स्वजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरूवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।

नगर निगम के वार्ड नंबर 27 की कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा ने बुधवार की देर रात अपने घर में जहर सेवन कर लिया। संजना के भाई ने उनको उल्टी करते देखा और आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया। यहां गुरूवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। संजना की मौत से सकते में हैं। वहीं नगर निगम में भी शोक का माहौल है।

संजना पिछले दिनों जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष बरखा सिंह से​ विवाद को लेकर सुर्खियों में रही। इसी विवाद और संजना की शिकायत के कारण बरखा सिंह का अपना पद छोडना पड़ा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!