मनोरंजन

बाॅलीवुड के दो ऐसे नाम जो रिश्तों के डोर बंधने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट  

न्यूज़ धमाका :-रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बाॅलीवुड के दो ऐसे नाम हैं जो हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चर्चो में बने रहते हैं। रणबीर-आलिया 2018 में डेटिंग शुरू करने के बाद से लोगों की पसंदीदा जोड़ियों में से एक रहे हैं। रणबीर, जो फिलहाल अपने पिता ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का प्रचार कर रहे हैं, उन्होंने अब आलिया से शादी को लेकर पुष्टि की है।

इन दोनों की शादी की अफवाह हमेंशा उड़ती है। कपल की शादी के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी शादी पर खुलकर जवाब दिया।

अपवाहों पर बोले रणबीर

आलिया और रणवीर हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के लिए वाराणसी में थे। वहीं रणबीर ने अपनी शादी पर चुप्पियों को तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं मीडिया से बातचीत के दौरान एक तारीख नहीं दूंगा। लेकिन आलिया और मेरा जल्द ही शादी करने का इरादा है, इसलिए हां, उम्मीद है कि जल्द ही।” फैंस का अनुमान है कि वे इस साल अप्रैल की शुरुआत में शादी कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!