बिलासपुरछत्तीसगढ

मोटर साइकिल, स्कूटर, रसोई गैस सिलिंडर पर किया माल्यार्पण,केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध किया प्रकट

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-ज़िला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के बैनर तले गुरुवार को संयुक्त रूप से गांधी चौक पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत पेट्रोल-डीजल-गैस की बढ़ती कीमत व महंगाई के विरोध में अनूठा प्रदर्शन किया। मोटर साइकिल, स्कूटर, रसोई गैस सिलिंडर पर माल्यार्पण कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व विरोध प्रकट किया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय व ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में असफल रही है। जनता और देशहित में नरेंद्र मोदी को पद त्याग देना चाहिए। महंगाई का इंडेक्स प्रतिदिन बढ़ रहा है, जो अंतहीन है। पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतें कहां जाकर रुकेंगी, इसकी जानकारी स्वयं केंद्र सरकार को नहीं है।

अध्यक्षद्वय ने कहा कि झूठ के बाजार से महंगाई को नियंत्रित नहीं किया जा सकता और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कपोल कल्पित विचारों से देश का भला हो सकता है। असीमित महंगाई ने जनता को मशीनवत कर दिया है। दिन भर मेहनत करते हैं और बड़ी मुश्किल से परिवार चला पा रहे हैं। महंगाई की यही स्थिति रही तो नरेंद्र मोदी भारत को 15 अगस्त 1947 के पूर्व स्थिति में पहुंचा देंगे।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व सांसद इंग्रिड मैकलाउड, योग आयोग सदस्य रविन्द्र सिंह, नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव महेश दुबे, राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, सैय्यद ज़फ़र अली, अशोक भंडारी, आशा सिंह, चित्रलेखा कंसकार, राजेश जायसवाल, संजय साहू, अशोक सूर्यवंशी, अनिल पांडेय, जुगल किशोर गोयल, काशी रात्रे, अखिलेश बाजपेयी, हरमेंदर शुक्ला, ब्रजेश साहू, एसएल रात्रे, जितेंद्र पांडेय, आदेश पांडेय, मुगल अमीन, मोहन जायसवाल, रामचन्द क्षत्री, सत्येंद्र सोनी, चन्द्रहास केशरवानी, राजेश ताम्रकार, करम गोरख, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद हफ़ीज़, कमलेश सोनी, सतीश गोयल, शिवकांत केसरी, वैभव शुक्ला, काजू महाराज, संजय यादव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!