दुर्गछत्तीसगढ

साहू समाज के अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा जयंती का किया आयोजन

पाटन,न्यूज़ धमाका :- तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विभिन्ना गांव में साहू समाज के अधिष्ठात्री भक्त माता कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।

इसके बाद भगवान कृष्ण एवं माता कर्मा की आरती पूजा की गई। यह आयोजन पाहन्दा, रवेली, चीचा, लोहरसी, पतोरा, सेलूद, पाहन्दा, परसाही, फेकारी, गभरा, कोपेडीह सहित अन्य गांव में हुआ।

ग्राम पाहन्दा में कर्मा जयंती के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। उन्होंने कहा कि कर्मा जयंती को साहू समाज के प्रत्येक परिवार संकल्प दिवस के रूप में मनाएं। आधुनिक शिक्षा से केवल डिग्री मिल रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कारवान बनाएं। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

कर्मा जंयती के एक अन्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक ताराचंद साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कलयुग में सबसे बड़ी शक्ति संगठन में है। समाज के संगठन के प्रति लोगों का समर्पण होना चाहिए। समाज के प्रति समर्पण का भाव नही होने से समाज बिखर सकता है।

तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने कोरोना काल मे सामाजिक गतिविधियां शून्यता की ओर चली गई थी। उसके बाद भी पाटन तहसील में सभी इकाई के सहयोग से विभिन्ना कार्य किये गए। साहू ने ग्राम तेलीगुंडरा में 16 एवं 17 अप्रेल को आयोजित तहसील स्तरीय कर्मा जयंती के सभी लोगो को आमंत्रण दिया।

मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा माता कर्मा ने अपने भक्ति की शक्ति से राजा के अहंकार को तोड़कर साहू समाज का मान रखाए उन्होंने समाज मे व्याप्त कई कुरूतियों को दूर की। महासचिव खेमलाल साहू ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष नंदलाल साहू, गंगादीन साहू, हरिशंकर साहू, किशन हिरवानी ने भी सम्बोधित किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!