मनोरंजनदेश

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार जोड़ियों ऑन-स्क्रीन,शाहरूख और दीपिका, जॉन अब्राहम भी शामिल

मनोरंजन,न्यूज़ धमका:-जाने-माने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने हाल ही में यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही एक्शन स्पेक्टेकल पठान के शानदार स्पेन शेड्यूल को पूरा किया है। आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा, इस बहुचर्चित फिल्म में देश के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

और सिड आनंद इस बात को लेकर क्लीयर हैं कि पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं।’सिड कहते हैं “पठान का स्पेन शेड्यूल हमारी उम्मीदों, कल्पनाओं से बेहतर रहा है और हम इसे लेकर बेहद रोमांचित हैं! यह एक ऐसी फिल्म है जो बड़े स्केल पर बनाई गई है और हमने जो हासिल किया उससे मैं बहुत खुश हूं! फिल्म दर्शकों के लिए एक विजुअल ट्रीट साबित होने जा रही है। यह फैक्ट कि हमने बिना किसी परेशानी के शानदार स्पेन शेड्यूल को पूरा कर लिया पूरे प्रोडक्शन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है! ”

शाहरूख और दीपिका, भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से रहे हैं। दोनों ने ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर जैसी ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। स्पेन में फिल्म पठान के सेट से लीक हुई उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस ग्लैमरस जोड़ी ने मल्लोर्का में एक बेहद धूम मचाने वाले गाने की शूटिंग की, जिसमें एसआरके को एट-पैक और डीपी अपनी परफेक्ट बिकनी में नजर आ रहीं थीं। इसके बाद वे स्पेन के कैडिज़ और जेरेज़ गए जहां उन्होंने 27 मार्च को शेड्यूल को रैप किया।

फिल्म वार के निर्देशक कहते हैं, ” फिल्म में हमारे पास देश के शानदार सुपरस्टार्स हैं, हम सब पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं। एक निर्देशक के रूप में, मैं दर्शकों के लिए अपनी हर फिल्म को अपनी पिछली फिल्म की तुलना में एक बेहतर अनुभव बनाने का प्रयास करता हूं। और पठान को इंटरनेशनल लेवल की एक ऐसी ही फिल्म बनाने का मेरा पर्सनल एंबिशन है।”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!