रायपुरछत्तीसगढ

कर्मचारियों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना और चार पहिया सीट बेल्ट बांधना किया अनिवार्य

रायपुर,न्यूज़ धमाका :– छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पुलिस के प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनना और चार पहिया सीट बेल्ट बांधना अनिवार्य किया गया है। ऐसा नहीं पाए जाने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पर मोटरयान अधिनियम की धाराओं के साथ-साथ विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने लिखित आदेश जारी किया है।

दरअसल, संजय कुमार गुप्ता आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव व आरटीआइ प्रकोष्ठ ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा कि जिले में डायल-112, पीसीआर वाहन, पुलिस विभाग में चार पहिया वाहन के सफर के दौरान 90 फीसद पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते।

इसके अलावा वीआइपी पायलट भी ड्यूटी के दौरान नियमों को पालन नहीं करते। यातायात विभाग द्वारा चेंकिंग लगातार आम लोगों का चालान काटा जाता है लेकिन विभाग से जुड़े लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शिकायत आवेदन के बाद एसएसपी ने यातायात नियमों को पालन करने का निर्देश जारी किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!