रायपुरछत्तीसगढ

लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत का काम किया पूरा गुढ़ियारी अंडरब्रिज आना-जाना चालू

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- चार माह तक मरम्मत का काम चलने के बाद आखिरकार गुढ़ियारी अंडरब्रिज चालू हो गया। इससे क्षेत्र के लाखों रहवासियों को राहत मिली है। दरअसल गुढ़ियारी अंडरब्रिज के जर्जर होने से बारिश में पानी भर जाता था। पिछले दिसंबर महीने से लोक निर्माण विभाग अंडरब्रिज के मरम्मत का काम कर रहा था। इस दौरान रास्तों पर सीमेंट का पोल रखकर बंद कर दिया गया था। अब काम पूरा होने के बाद इसे खोल दिया गया।

गुढ़ियारी अंडरब्रिज से आधा दर्जन से अधिक वार्ड जुड़े होने के दो लाख से अधिक आबादी का रोजाना आना-जाना इसी रास्ते से होता है। चार महीने तक इसके बंद होने से यातायात का पूरा दवाब तेलघानी नाका चौक पर आ गया था। क्योंकि गुढ़ियारी, श्रीनगर, रामनगर, कबीरनगर और कोटा के लोग इस रास्ते का उपयोग कर रहे थे। वहीं, गुढ़ियारी थोक बाजार जाने वाले लोगों को भी घूमकर आना-जाना पड़ रहा था।

इससे तेलघानी नाका पर अक्सर जाम की स्थिति बनी हुई रहती थी। इसके साथ ही गुढ़ियारी से सामान लेकर छोटे वाहन सीधे स्टेशन रोड पहुंच जाते थे, लेकिन उनको भी घूमकर आना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आम जनता को आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए बिना उदघाटन कराए इसे खोल दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!