रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में बड़ा हादसा :-नशे में एक कार चालक ने कई लोगों को रौंद,एक की मौत,वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-राजधानी रायपुर में नशे में एक कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया है। इसके बाद कई कारों को ठोका और अंत में बूढ़ा गार्डन की रेलिंग में जाकर कार घुसा दी। जिससे एक की मौत हो गई है।

वही 17 लोग घायल बताए जा रहे है. पुरानी बस्ती थाना पुलिस आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक नशे में गाड़ी चलाते हुए ठेला चालकों को ठोक दिया है।

जिससे एक की मौत हो गई है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि कार चालक रेलिंग से टकराकर वही फंस गया है। वह बेहोश है। इसकी वजह से उसके नाम सहित अन्य चीजों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवार टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग भी खुल गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!