बलौदाबाजारछत्तीसगढ

बलौदाबाजार के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में लगी भीषण आग,वेल्डिंग के दौरान स्पार्किंग होने की वजह

बलौदाबाजार,न्यूज़ धमाका:- छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के श्रीसीमेंट के प्‍लांट में अचानक भीषण आग लग गई। प्‍लांट में लगी आग इतनी भीषण थी कि काले धुएं का गुबार काफी दूर से नजर आ रहा था। प्‍लांट में आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि प्‍लांट में किसी प्रकार की वेल्डिंग के दौरान स्पार्किंग होने की वजह से आग लगी। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार श्रीसीमेंट के दो और नुविस्टा सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट कम्पनी के एक-एक फायर टेंडर की गाड़ियों ने आग पर लगभग 40 मिनट में पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच के लिए इंटरनल कमेटी बनाई है। शासन के नियमों के तहत श्रम विभाग को संयंत्र की ओर से सूचना दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!