भोपालमध्यप्रदेश

विधानसभा का बजट सत्र 25 मार्च तक प्रस्तावित,लेकिन बुधवार को हुआ संपन्‍न  

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- 25 मार्च तक प्रस्तावित विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को ही संपन्‍न हो गया है। इसके संकेत तभी मिल गए थे जब विधानसभा सचिवालय ने एक ही दिन में सभी विभागों की अनुदान मांगों को कार्यसूची में शामिल कर लिया था। विधानसभा में आज वित्त मंत्री ने बजट पर सामान्य चर्चा का उत्तर देने के साथ विनियोग और वित्त विधेयक भी पेश किया। बजट पारित होने के बाद विधानसभा अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्‍चित काल के लिए स्‍थगित करने की घोषणा कर दी।

इससे पूर्व कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को राज्‍यपाल अभिभाषण का बहिष्‍कार करने के मामले में नोटिस जारी किया गया। इस पर कांग्रेस बिफर उठी। नोटिस पर गोविंद सिंह ने विरोध दर्ज कराया, जिस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस पर कोई खेद प्रकट नहीं करेगा।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को जो नोटिस दिया है वो नियमों की परिधि के बाहर जा कर दिया गया है। सदन के बाहर कही गई बात पर सरकार के दबाव में नोटिस दिया गया है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नोटिस दिया है उसका जवाब दें और अपनी बात रखें। सज्‍जन वर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!