अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकादेश

आज ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भगवंत मान,पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

न्यूज़ धमाका :-पंजाब और आम आदमी पार्टी के लिए 16 मार्च का दिन बहुत अहम है। विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भगवंत मान ने आज पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान ने नवाशहर जिले में महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में शपथ ली। दिल्ली से अरविंद केजरीवाल समेत तमाम बड़े नेता भी खटकर कलां पहुंचें। अभी केवल भगवंत मान शपथ ली है। मंत्रीमंडल का गठन बाद में होगा। शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले पुरुषों ‘बसंती’ (पीली) पगड़ी और महिलाएं पीला ‘दुपट्टा’ (शॉल) में नजर आए।

आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भगवंत मान ने धूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान का 14 मार्च से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!