गरियाबंदछत्तीसगढ

एक युवक का आया एक युवती के मोबाइल पर काल,लड़की के न्यूड वीडियो बनाकर किया वायरल,युवक सलाखों के अन्दर

न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मैनपुर क्षेत्र की एक युवती के मोबाइल पर मध्‍य प्रदेश ग्वालियर के एक युवक का काल आया। बातों-बातों में दोनों दोस्त बन गए और कुछ दिनों की दोस्ती प्यार में बदल गया। इसके बाद लड़के ने शादी का प्रलोभन देकर लड़की को न्यूड वीडियो कालिंग करने पर मजबूर किया। लड़की ने न्यूड वीडियो कालिंग की तो लड़के ने उसका स्क्रीन शाट लेकर दोस्तों में वायरल कर दिया। लड़की की शिकायत पर मैनपुर पुलिस ने आरोपितयुवक राज खिरोटिया उर्फ राज माहौर को उसके घर ग्वालियर मैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी मैनपुर हर्षवर्धन बैस ने टीम गठित कर आरोपित की पतासाजी की। इसी कड़ी में टावर लोकेशन के अधार पर आरोपित के निवास में होने की पुष्टि हुई। 11 मार्च को पुलिस टीम ग्वालियर मध्यप्रदेश भेजकर आरोपित राज खिरोटिया उर्फ राज माहौर को अभिरक्षा में लेकर थाना मैनुपर लाया गया। आरोपित ने लड़की की न्यूड फोटो वायरल करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है।

मैनपुर थाना के अनुसार लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपित राज खिरोटिया उर्फ राज माहौर नई सड़क कैलाश टाकीज गिर्ड ग्वालियर थाना इंदरगंज ग्वालियर (मप्र) ने शादी का प्रलोभन देकर मुझे वीडियो काल पर आने के लिए मजबूर किया। उसके बाद उसने मुझे शादी का प्रलोभन देते हुए न्यूड काल करने के लिए उकसाया। फिर उसी दौरान उसने उसकी फोटो स्क्रीन शाट लेकर अपने मोबाइल में रख लिया था जिसे उसने मेरे साथियों को वायरल कर दिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!