रायगढ़छत्तीसगढ

एसई सर्कल के आयुक्त,रेलवे सेफ्टी एस.मित्रा द्वारा आज इस नईलाइन का किया गया निरीक्षण

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गाड़ियों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेललाइन, दोहरीलाइन, तीसरीलाइन एवं चौथीलाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर-झारसुगुड़ा स्टेशनों के मध्य 206 किमी विद्युतीकृत चौथीलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है,इस कार्य को चरणबद्घ तरीके से पूरा किया जा रहा है,इस कार्य के अंतर्गत राबर्टसन-खरसिया-झाराडीह स्टेशनों के मध्य 14 किमी विद्युतीकृत नई चौथीलाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

लाइन बिछाने के उपरांत इंटरलाकिंग सहित सम्पूर्ण कार्य पूरा होने के पश्चात् एसई सर्कल के आयुक्त, रेलवे सेफ्टी एस.मित्रा द्वारा आज इस नईलाइन का निरीक्षण किया गया। 15 मार्च को उक्त लाइन का निरीक्षण कार्यक्रम के तहत आयुक्त,रेलवे सेफ्टी एस मित्रा,निरीक्षण दल के साथ विशेष गाडी से राबर्टसन पहुंचे। राबर्टसन स्टेशन पहुँचने के बाद उन्होने पेनल रूम तथा यार्ड का निरीक्षण किए तथा अधिकारियों से चर्चा की।

इसके पश्चात उन्होंने इस नईलाइन का राबर्टसन से झाराडीह तक मोटर ट्राली निरीक्षण किया तथा आब्जर्वेशन कार के साथ स्पीड ट्रायल किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंटरलाकिंग, क्रासिंग, कर्व, के साथ ही साथ ओएचई, सिग्नल, परिचालन एवं संरक्षा से जुडे सभी पहलुओं का गहन अध्ययन एवं निरीक्षण किये तथा अधिकारियों के साथ वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आयुक्त, रेलवे सेफ्टी से अनुमति के बाद इस चौथीलाइन पर निर्बाध रूप से सवारी एवं मालगाडियों का परिचालन प्रारम्भ होगा।

130 की गति से ट्रेंन चलाने का परीक्षण

रेलवे से जुड़े अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा अधिकारी द्वारा करीब 14 किलोमीटर तक कि ट्रेक में 130 की गति से ट्रेंन का परिचालन करने के उद्देश्य निरीक्षण किया। साथ ही इस निरीक्षण में रफ्तार व ट्रेक में होने वाली सभी पहलुओं को बारीकी से पड़ताल किया गया । इस लिहाज से इस ट्रैक में जब ट्रेंन का परिचालन हो तो सम्भवतः 130 की गति से ट्रेन दौड़ सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!