रायगढ़छत्तीसगढ

प्रदूषण एवं सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं के खिलाफ,प्रदर्शन कारियों ने डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार सावंत को सौंपा ज्ञापन  

रायगढ,न्यूज़ धमाका :-जनचेतना मंच ने वनांचल ग्राम पंचायत चिमटा पानी के आश्रित ग्राम कुरुंज खोल, विकासखंड घर-घोड़ा के सैकड़ों ग्रामीण आदीवासी महिला और पुरुष के साथ बढ़ते प्रदूषण एवं सड़क में होने वाली दुर्घटनाओं के खिलाफ आंबेडकर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार सावंत को ज्ञापन सौंपा और कहा कि कई बार सड़क कि मांग पूर्व में की गई है लेकिन जिला प्रशाशन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

इस मांग पर डिप्टी कलेक्टर शिव कुमार के द्वारा उप सरपंच संतु राम राठिया को अपने साथ टीएलसी बैठक में साथ के कर जिला कलेक्टर से मिलवा कर सड़क के लिए तत्काल टीम को कूरूंज खोल जाकर सड़क बनवाने का आश्वाशन दिया गया है वहीं कुरूंजखोल गांव की और से रैली में मुख्य रूप से जन चेतना रायगढ़ के नित्या राठिया , निलकुमारी राठिया, राजेश त्रिपाठी, सविता रथ समेत सैकड़ो महिला पुरूष की उपस्थिति रही।

स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर करेंगे लोगों को जागरुक

शहर को स्वच्छ रखने लोगों में सूखा और गीला कचरा अलग अलग देने संबंधित व्यवहार परिवर्तन जरूरी है। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर लोगों के बीच जाकर अपील की जाएगी। महापौर जानकी काटजू ने सोमवार की शाम मेयर कार्यालय में आयोजित शहर के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर की बैठक में कही।

उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने स्वच्छता दीदियों द्वारा सभी वार्डों में घर-घर जाकर कचरा लिया जा रहा है। इस दौरान लोगों से भी सूखा और गीला कचरा अलग अलग देने की अपील भी की जा रही है, लेकिन अधिकांश लोगों द्वारा सूखा और गीला कचरा को एक साथ ही दिया जा रहा है। इससे दोनों को अलग अलग करने में परेशानी होती है। इस दौरान काटजू ने लोगों में शहर को स्वच्छ रखने और सूखा व गीला कचरा अलग-अलग देने संबंधित जागरूकता कार्य करने की ब्रांड एंबेसडर से अपील की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!