भैंसा,न्यूज़ धमाका :-ग्राम आलेसुर में सात मार्च से श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथाकार महावीर प्रसाद त्रिवेदी महाराज ने कथा सुनाई। जिसे सुनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है। कथाकार महावीर प्रसाद भागवत के माध्यम से ज्ञानप्रद कथा सुना रहे हैं। भागवत सुनने आसपास गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथाकार महावीर प्रसाद त्रिवेदी महाराज श्रद्धालुओं को मोक्ष व वैराग्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैं करता हूं, मैं भोगता हूं, इस तरह के द्वंद्वों को मन से मैं को निकालकर भागवत सुनकर, सत्संग में जाकर मन को ऊपर उठा दो। मन र्निलेप रहे, असंग रहे। लाभ-हानि, सुख-दुख, जय-पराजय दोनों को समान भाव से सहन कर लें, यही मुक्ति है। उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्त जब कष्ट में होता है, उस समय भगवान उसकी रक्षा करते हैं। कहा भागवत कथा सुनने मात्र से ही सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
उन्होंने कहा धर्म वहीं है जो ईश्वर में प्रीत हो। मन में अनुराग हो। अनात्म भाव में अनास्था व आत्मभाव में आस्था करने का नाम ही मुक्ति है। बदलने वाले संसार में अनास्था व रहने वाले भगवान में आस्था का नाम ही मुक्ति है। ये सब मन के द्वारा ही नियंत्रित हो रहा है। मन को ही जोड़ने के लिए रहने वाले से मन को जोड़ों व बदलने वाले से मन की नाता तोड़ों। बदलने वाला संसार का विभाग्य है और रहने वाला परमात्मा का विभाग्य है। आलेसुर के पूर्व सरपंच दाऊलाल वर्मा ने बताया कि श्रद्धालु मनोयोग से कथा का श्रवण कर रहे हैं।