रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर भवन में होलसेल कारिडोर के सबंध में व्यापारिक संघों की बैठक

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी विक्रम सिंहदेव,राम मंधान मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 7 फरवरी 2022 को शाम 4 बजे चेम्बर कार्यालय चै.देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट रायपुर में ”होलसेल कारिडोर” के संबंध में व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमें लगभग 100 से अधिक व्यापारिक संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने होलसेल कारिडोर के संबंध में उपस्थित सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि यह होलसेल बाजार टेªडवाइज व्यवस्थित ढंग से निर्मित किया जायेगा छत्तीसगढ़ की सीमा 7 राज्यों से जुड़ा हुआ है तथा मध्य भारत में मुख्य रेल्वे नेटवर्क से जुड़ा हुआ है इस वजह से प्रस्तावित बाजार भारत का सबसे बड़े थोक बाजार के रूप में स्थापित होगा। होेलसेल बाजार में हमारी टीम ने छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी सभी जरूरतों के हिसाब से सुविधाआंे का ध्यान रखा गया है जो आगामी 50 वर्षोंं तक बाजारों की जरूरतों को पूरा कर सके पारवानी ने बताया कि व्यवस्थित व्यापार के लिये होलसेल कारिडोर में चैड़ी सड़कें धर्मकांटा रिसायकल प्लांट हमाल घर ट्रकों एवं छोटे मालवाहक वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग शौचालय एटीएम बैंक गैरेज इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन होटल एवं रेस्टोरेंट तथा ग्राहकों के ठहरने हेतु लाॅज हास्पीटल एवं क्लिनिक एवं सी.ए.तथा प्रोफेशनल आफिस तक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की जा रही है पारवानी ने आगे बताया कि इस होलसेल कारिडोर से शहर के भीतर होने वाला खुदरा व्यवसाय जो कहीं न कहीं टेªफिक,पार्किंग एवं मालवाहक वाहनों की वजह से प्रभावित होता है उससे भी निजात मिलेगा, साथ ही खुदरा व्यसाय में वृद्धि होगी। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ बताया कि हमारा प्रस्तावित होलसेल कारिडोर भारत में छत्तीसगढ़ माॅडल के रूप में पहचाना जायेगा।

उपस्थित व्यापारिक संघों के प्रतिनिधियों ने होलसेल कारिडोर में अपने-अपने व्यवसाय से संबंधित आवश्यकताओं से अवगत कराया पारवानी ने कहा कि केवल जरूरतमंद व्यापारियों को ही दुकानें आबंटित हों तथा इन्वेस्टर्स इससे दूर रहें इस बात की जवाबदारी व्यापारिक संघों की भी है जिससे कि हमारा सफल थोक बाजार सपना पूरा हो।
चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी एवं मनमोहन अग्रवाल ने भी होलसेल कारिडोर के संबंध में सभा को संबोधित किया बैठक में चेम्बर सलाहकार भरत बजाज,प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन,कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा,कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी विक्रम सिंहदेव सहित अनेक व्यापारिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!