न्यूज़ धमाका:-राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संगठन व्यवस्था में श्री राम चंद्र मिशन आश्रम अमलेश्वर रायपुर में विगत 5 दिनों से संचालित किया जा रहा है। जिसमें पांचवे दिन के सत्र में एक विशाल सांस्कृतिक रैली का आयोजन महादेव घाट से रायपुरा चौक तक तथा पुनः रायपुरा चौक से महादेव घाट तक 400 स्वयंसेवकों के साथ आयोजित किया गया। जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारा भारत देश अनेकता में एकता और विभिन्न विविधता लिए हुए तथा एक विशाल देश है जहां भिन्न-भिन्न परिधान, भाषा-बोली, संस्कृति के लोग निवास करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस विशाल सांस्कृतिक रैली का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न जिलो तथा उनकी अलग-अलग विविधताओं को दर्शाने हेतु किया गया, जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य से आए हुए स्वयंसेवकों के द्वारा पूरे भारतवर्ष की विभिन्न संस्कृतियों को एक झलक के रूप में दर्शाया गया।इस दौरान प्रेरक उद्बोधन,गीत – गायन सभी का आयोजन एक रैली में दिखाया गया। इस सांस्कृतिक रैली में विशेषकर बस्तर की झांकी ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त आदरणीय श्रीमान सुनील चंद्रवंशी जी, राज्य एनएसएस अधिकारी आदरणीय डॉ समरेंद्र सिंह जी, शिविर संचालन एवं संगठन व्यवस्था प्रमुख डॉ नीता बाजपेई कार्यक्रम समन्वयक पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक आदरणीय डॉ मनोज सिन्हा जी, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के समन्वयक डॉ आर पी अग्रवाल जी, एवं रायगढ़ जिला संगठक भोजराम पटेल, रायपुर जिला संगठक एलएस गजपाल, साथ ही वार्ड पार्षद वीरेंद्र देवांगन जी का के सानिध्य में शुरू हुआ सांस्कृतिक रैली की शुरुआत नगर निगम आयुक्त श्रीमान सुनील चंद्रवंशी जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस सांस्कृतिक रैली की भव्यता उस मार्ग में आने जाने तथा समस्त आसपास के लोग बहुत ही आनंद के साथ देख सुन रहे थे lसांस्कृतिक रैली को और भव्य बनाने के लिए रायपुर जिले के विभिन्न महाविद्यालय गुरुकुल महिला महाविद्यालय दुर्गा कॉलेज , महंत कॉलेज, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अध्ययन शाला इकाई एवं मैट्स कॉलेज के विभिन्न स्वयंसेवकों का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम की संयोजक सुनीता चन्सोरिया के साथ रात्री लहरी, कल्पना भगत, संस्कृति शास्त्री, स्नेहा थवाईत, लक्ष्मीनारायण साहू, राकेश तिवारी एवं विभिन्न विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारीयो तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक सत्येंद्र साहू, हितेश तिवारी, निखिल यादव, तनुजा वर्मा, हेमलता साहू, दीक्षा यादव, महेंद्र साहू एवं अन्य स्वयंसेवकों की सहभागिता द्वारा संपन्न कराया गया।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
October 30, 2025
छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई, 1843 लोगों को नोटिस — दस्तावेज नहीं दिखाने पर हटाया जाएगा कब्जा
October 30, 2025
भारतमाला मुआवजा घोटाला: EOW-ACB ने तीन पटवारी किए गिरफ्तार, 43 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा
October 22, 2025
जुए के फड़ पर 100 रुपये को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या
October 21, 2025
जशपुर जिले में खुलेंगे दो नए कॉलेज: फरसाबहार और करडेगा कॉलेज के लिए स्टाफ की नियुक्ति को मिली स्वीकृति
October 20, 2025
रायपुर में खौफनाक वारदात : पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने पिता को चाकू से गोदकर मार डाला
October 20, 2025
CG में फिर दिखा रफ्तार का कहर : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत
October 15, 2025
पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर की कोरबा कलेक्टर से नाराजगी के पीछे टोल प्लाजा विवाद तो नहीं? नए खुलासे से मचा घमासान
October 15, 2025
छत्तीसगढ़ की एक और उपलब्धि: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश अव्वल
October 14, 2025
आय से अधिक संपत्ति मामला: सौम्या चौरसिया पर EOW ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप
October 14, 2025
