कोरबा

दर्री तहसील के अस्तित्व में विकास होगा,नवा छत्तीसगढ़ के सपना को करेंगे साकार

कोरबा,न्यूज़ धमाका :-जिले में दर्री तहसील के अस्तित्व में आने नगर का विकास होगा। कोरबा व कटघोरा तहसील के कार्य का विभाजन होने से राजस्व मामले में आसानी से सुलझेंगे। नागरिकों के सहयोग और एकजुटता से नवा छत्तीसगढ़ के सपना को साकार करेंगे।

यह बात विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत दर्री तहसील के लिए बनने वाले भवन की भूमि पूजन के दौरान कही। उन्होन कहा कि कोरबा जिले में विभिन्ना विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे है। इन कार्यो से जिले के सभी नागरिकों को लाभ मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि नए तहसील भवन बनने से नागरिकों को प्रशासनिक दृष्टि कोण से काफी सहूलियत होगी। डा. महंत ने इस दौरान मेजर ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य की शुरूआत की। उन्होने कहो कहा कि मेजर ध्यान चंद चौक से गोपालपुर तक 10.20 किलोमीटर सड़क निर्माण हो जाने से नागरिकों को आने जाने में काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के हित के लिए सदैव तत्पर हैं। नागरिकों की सेवा के लिए राज्य शासन द्वारा नित नए कार्य किए जा रहे हैं। डॉ. महंत ने कहा कि नगर और गांव के विकास को राज्य सरकार ने प्राथमिकता से आगे बढ़ाया है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के उद्देश्य से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्ना योजनाएं संचालित की जा रही है। शासन की विभिन्ना योजनाओं से नागरिकगण लाभांवित हो रहे है। तहसील भवन और सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन व शुभारंभ समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नगर निगम के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम कटघोरा नंद जी पांडेय, जनप्रतिनिधि सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान, सूरज महंत, संतोष राठौर, रश्मि सिंह, एमआईसी सदस्य रोपा तिर्की, सुनील पटेल, मस्तुल कंवर, अरूण वर्मा, पार्षद दिनेश सोनी सहित भारी संख्या में नागरिकगण शामिल हुए।

जिले में लगातार हो रहे विकास कार्य

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले के नागरिकों को लगातार विकास कार्यो की सौगात मिल रही है। राज्य शासन द्वारा पिछले तीन वर्षो में पूरे प्रदेश में 73 तहसीलों का गठन किया गया है। कोरबा जिले में भी नए तहसील दर्री, हरदीबाजार, बरपाली, अजगरबहार तहसीलों का गठन किया गया हैं। इससे आम नागरिको को राजस्व संबंधित प्रशासनिक कार्यो में काफी सहूलियत हो रही है। राजस्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा जिले में सड़क, ब्रीज, पुल-पुलियो निर्माण सहित सभी प्रकार के विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!