पाटन

शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते हैं,मुरम माफियाओं द्वारा दिन-रात मुरम की अवैध किया जा रहा खनन

न्यूज़ धमाका :-पाटन क्षेत्र के चारों तरफ मुरम माफियाओं द्वारा दिन-रात मुरम की अवैध खनन किया जा रहा है। जिला खनिज विभाग तथा स्थानीय मुख्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों का भी इस तरफ ध्यान नहीं है। मुरम माफियाओं द्वारा खुलेआम मुरम का अवैध उत्खनन करते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि शाम ढलते ही खनन का काम शुरू हो जाता है, और पूरी रात चलता है।

उत्तर पाटन के अमेरी, करगा, गभरा, तर्रा, अमलीडीह, कोपेडीह, दक्षिण पाटन के असोगा रानीतराई क्षेत्र, मध्य पाटन के धौराभाठा, राखी, लोहरसी सहित अन्य ग्रामों में मुरम उत्खनन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर पाटन के ग्राम गभरा, अमेरी, बटंग, अमलीडीह, खुड़मुड़ा क्षेत्र में ज्यादा मुरम खनन किया जा रहा है। वहीं मध्य पाटन में ग्राम गर्रे में आदर्श गोठान जाने वाले मार्ग पर जोरों से मुरम का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। यहां पर दो चैन मशीन तथा चार हाइवा लगातार चल रही है।

इसके अलावा ग्राम धौराभाठा के सुदामापुरी क्षेत्र में भी मुरम का अवैध उत्खनन जोरों से चल रहा है। एक बड़ा चैन मशीन सहित आधा दर्जन हाइवा इस कार्य में लगे हैं।

शासकीय जमीन पर नजरःउत्तर पाटन क्षेत्र में ज्यादातर मुरुम की खुदाई अवैध रूप से हो रही है। इसमें ज्यादातर खनन रात के अंधेरे में किया जाता है। मुरम माफियाओं द्वारा शसकीय जमीन को निशाना बनाया जा रहा है। रात की खुदाई कर परिवहन करवा लेते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!