रायपुर

छत्तीसगढ़ में ओले गिरने का खतरा:-मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा में बारिश के आसार

न्यूज़ धमाका :-छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है, मुंगेली, बिलासपुर और कोरबा जिले में ओलावृष्टि हो सकती है।ओलों की यह बरसात रात 8.30 बजे तक होने की अधिक संभावना जताई जा रही है।अगर ओले गिरते हैं तो फसलों के नुकसान होने की आशंका है।

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार शाम एक त्वरित पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक शाम 4.30 बजे से रात 8.30 बजे तक मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा और उससे लगे जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने और तेज हवा की अति संभावना है। विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम उथल-पुथल से गुजर रहा है। मंगलवार शाम बिलासपुर, पेण्ड्रा और सरगुजा के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात दर्ज की गई है। इस सप्ताह रविवार और सोमवार को भी करीब आधा दर्जन जिलों में एक-दो स्थानों पर बरसात हुई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!