बिलासपुर

बिलासपुर रेड और ब्लू खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 298 रन बना  

न्यूज़ धमाका :-क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से सीनियर तीन दिवसीय सलेक्शन मैच कराया जा रहा है। इसमें बिलासपुर रेड और बिलासपुर ब्लू के बीच मुकाबला हो रहा है। मैच के दूसरे दिन बुधवार को बिलासपुर रेड ने 99.4 ओवर में सात विकेट खोकर 349 रनों पर पारी घोषित की। इसके जवाब में बिलासपुर ब्लू ने अच्छी शुरुआत करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 78 ओवर में तीन विकेट खोकर 289 रन बना लिए थे।

बिलासपुर ब्लू की ओर से अल्तमस खान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 164 गेंदों में 13 चौकों की मदद से 97 रन बनाकर खेल रहे हैं। कप्तान अतुल शर्मा 97 गेंदों में 45 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। बल्लेबाज सैय्यद नावेद अली ने 42 रन, सुयश वस्त्रकार ने 40 रन व एन. शिवा गणेश्ा ने 29 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर रेड की ओर से गेंदबाज सुभम सिंह ठाकुर और आसिफ अली ने एक-एक विकेट लिए। बिलासपुर ब्लू अभी भी बिलासपुर रेड से 60 रन पीछे है, जबकि उसके सात बल्लेबाज सुरक्षित हैं।

गुरुवार को मैच का तीसरा व अंतिम दिन रहेगा। इससे पहले बिलासपुर रेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक सात विकेट खोकर 298 रन बना लिए थे। बुधवार सुबह बल्लेबाजी को आगे बढ़ाते हुए मोहम्मद इरफान ने शानदार 153 रन की नाबाद पारी खेली। उमंग गंधे ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं, बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष राठौर ने तीन विकेट, राज चौधरी ने दो विकेट, आशुतोष कश्यप और अतुल शर्मा ने एक-एक विकेट प्राप्त किए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!